बिहार

Bihar News: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 3:10 AM GMT
Bihar News: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी
x
Bihar News: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा में लखनदेई नदी में बाढ़ आ गई है। इससे बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के बदुरी, मनारिया गांव के दर्जनों घरों में पानी प्रवेश कर गया है। मोहचटी गांव के चिमनी के समीप तटबंध टूट गया है।इससे पहले, इसी जगह जुलाई के शुरुआत बारिश से इसी जगह तटबंध टूटा था। पानी उतरने के बाद गांव के लोगों ने तटबंध को बांध दिया था।सोनबरसा में अधवारा समूह की झीम नदी में एक बार फिर उफान आ गया। इससे चचरी पुल ध्वस्त हो गया। इससे एक दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार जारी बारिश के बाद तमाम नदियां उफान पर है। इसके चलते शिवहर समेत उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को सुबह से लगातार बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। वहीं जलस्तर लाल निशान को पार कर गया है। इसके चलते तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है। कई इलाकों में कटाव की स्थिति फिर से उत्पन्न् होने लगी है।
इधर,जलस्तर में वृद्धि के चलते बागमती नदी का पानी तटबंध के भीतर के इलाकों में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते सैकड़ों एकड़ में लगी लौकी, मिर्चा, खीरा व परवल आदि सब्जी की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई है।
Next Story