बिहार

Bihar News: बदमाशों ने सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 6:08 AM GMT
Bihar News: बदमाशों ने सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी
x
Bihar News: पटना में बदमाशों का तांडव जहां आज की सुबह एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ,घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके की है। मृतक की पहचान राजीव कुमार गुप्ता के रूप में की गई है, जो कि सरकारी नौकरी से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार सुबह करीब पांच बजे घर से सुबह की सैर करने के लिए निकले। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके सिर पर लगी। गोली लगने से जमीन पर गिर गए। बदमाश घटना को अंजाम दे फरार हो गए। एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है।
Next Story