बिहार

Bihar News: आईटीबीपी जवान की मिली लाश

Bharti Sahu 2
29 Aug 2024 7:27 AM IST
Bihar News: मरंगा थाना के फरियानी गांव एवं लोहा पुल के बीच बरामद लाश की पहचान कर ली गयी है। शव घटना स्थल से दो किलोमीटर कटिहार के कोढ़ा स्थित आईटीबीपी कैंप के जवान की थी। मरंगा पुलिस की सूचना पर पहुंचे आईटीबीपी कैंप के अधिकारियों ने उसकी पहचान की। जवान मणिपुर राज्य का निवासी था। बुधवार संध्या उसकी लाश पुलिस ने बरामद की थी। मृतक की पहचान मणिपुर के चंदेल निवासी 45 वर्षीय जवान एम जैकब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जवान 26 अगस्त से कैंप से गायब था।
Next Story