बिहार
Bihar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराई बाइक युवकों की मौत
Bharti Sahu 2
29 Nov 2024 11:15 AM IST
Bihar News: सुपौल में जदिया थाना क्षेत्र के बघेली भिखारी मोड़ के पास देर रात कोहरे में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक बिजली के खंभे से टकरा गए। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों में एक राजेश्वरी और दूसरा जदिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मृतकों की पहचान राजेशरी थाना क्षेत्र के चरने वार्ड नंबर 2 निवासी राजेश कुमार के 23 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और जदिया थाना क्षेत्र के दतुआ निवासी 25 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मधेपुरा जिले के गढ़ा रामपुर से जरूरी काम से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच कोहरे के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गश्ती दल में शामिल पुलिस द्वारा दोनों को पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
त्रिवेणीगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने अस्पताल में बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी और दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई, पुलिस ने घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
TagsBiharकोहरेबिजलीखंभेटकराईबाइकयुवकोंमौतBiharfogelectricitypolecollisionbikeyouthdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





