बिहार

Bihar News: सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत

Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 10:12 AM IST
Bihar News:  सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत
x
Bihar News: बिहार के भागलपुर में आज सोमवार को सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है. घटना जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित रेस्टोरेंट की है. घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना 25 नवंबर 2024 सोमवार की सुबह अचानक हुई. शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी आग आपको बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोग सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी बीच अचानक हुए तेज धमाके ने लोगों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई. आग की वजह से रेस्टोरेंट में रखा सिलेंडर फट गया, जिसमें पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई|
सिलेंडर ब्लास्ट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि यह घटना खरमनचक रोड स्थित नागरमल मॉल के सामने हुई। मृतकों की पहचान खरमनचक निवासी किशन कुमार झुनझुनवाला और उनके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ ​​कन्हैया के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं।
Next Story