
x
Bihar News: बिहार में अलाव जलाने से बड़ा हादसा हुआ है. पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर में अलाव के कारण एक घर में आग लग गई. घर में आग लगने से मां-बेटी जिंदा जल गईं. यह घटना गोपालपुर के वार्ड नंबर 2 के डौकी गांव में सोमवार की देर रात हुई. बताया जा रहा है कि इस आग में महिला का पति भी झुलस गया है. जानकारी के मुताबिक मवेशियों के लिए अलाव जलाया गया था. लेकिन अचानक घर में आग लग गई जो काफी तेजी से फैल गई. रात में 15 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी. देखते ही देखते आग उनके कमरे तक पहुंच गई|
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें वहां से निकलने का वक्त ही नहीं मिला. पत्नी और बेटी को बचाने में पति भी झुलस गया. बताया जा रहा है कि इस आग में गाय और बकरियां भी जल गई हैं. गाय को बचाने के दौरान अचानक जलता हुआ छप्पर मां-बेटी पर गिर गया. इधर, इस भीषण घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस आग की घटना से आस-पास रहने वाले लोग स्तब्ध हैं।
TagsBiharअलावघरआगजलीमां-बेटीBiharbonfirehousefireburntmother and daughterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





