बिहार

Bihar News: ओडिशा के जंगलों से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौतV

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 9:32 AM IST
Bihar News:  ओडिशा के जंगलों से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौतV
x
Bihar News: रहस्यमयी बीमारी से अब तक चार मजदूरों की जान जा चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चारों मजदूर ओडिशा में मजदूरी करने गए थे। लोगों का कहना है कि मजदूरों को सुनसान जंगल में टावर लगाने का काम मिला था। वहीं, उन्हें किसी बीमारी ने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित चौथे मजदूर शाहिद ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूरों के परिजन लगातार हुई मौत से डरे हुए हैं। कुछ लोग इसे दिमागी बुखार भी बता रहे हैं। बता दें कि मजदूरों का ग्रुप एक हफ्ते पूर्व ओडिशा से बीमार होकर लौटा था। ओडिशा से लौटे मजदूरों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मजदूर मलेरिया के शिकार हुए हैं।
Next Story