बिहार

Bihar News: पिकनिक मनाने गए एक दर्जन लोग पानी के तेज बहाव में फंसे

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 11:34 AM IST
Bihar News:   पिकनिक मनाने गए एक दर्जन लोग पानी के तेज बहाव में फंसे
x
Bihar News: कैमूर जिले में रविवार को पिकनिक मानने गए एक दर्जन सैलानी पानी की तेज धार में फंस गए। सभी सैलानी रोहतास जिला के कोचस के निवासी बताए गए है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कैमूर के पहाड़ी क्षेत्रो मे मूसलाधार बारिश होने से जल प्रपात करकट गढ़ मे अचनाक पानी बढ़ गया, जिससे जल प्रपात का आनंद ले रहें करीब एक दर्जन सैलानी बीच मे फँस गए। पहाडों के बीच पेड़ों के बीच घंटो फँसे रहें। रविवार की देर शाम इसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने गंभीरता से लेते हुए चैनपुर पुलिस को गौतखोरो के साथ जल प्रपात पर रवाना किया था। मौके पर पहुंचे गौतखोर पहाड़ो पर पानी की तेज़ धारा के बीच जब निकालने मे असफल रहें तब आखिरकार जिलाधिकारी के आदेश पर डैम को बंद किया गया। लेकिन रात भर तेज बारिश के कारण आज सुबह फँसे सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
Next Story