बिहार

Bihar News: नहाने के दौरान 9वीं कक्षा का छात्र गंगा में डूबा

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 7:09 AM IST
Bihar News: नहाने के दौरान 9वीं कक्षा का छात्र गंगा में डूबा
x
Bihar News: कहलगांव के सती घाट में गंगा स्नान के दौरान एक गणपत सिंह उच्च विद्यालय के नवमीं कक्षा का छात्र गहरे पानी में डूब गया गया। छात्र की पहचान नपं क्षेत्र के वार्ड 16 शिवकुमारी पहाड़ मोहल्ला निवासी पवन कुमार साह के पुत्र शेखर कुमार (14) के रूप में हुई है। गंगा स्नान करने साथ में गए नरेंद्र ने बताया कि दोनों बाल कटवाने के बाद रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे गंगा स्नान करने गंगा नदी आए थे। जहां स्नान करने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय नाविकों और जाल की मदद से खोजबीन की गई लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल पाया। शाम छह बजे के आसपास एसडीआरएफ की टीम पहुंची और खोजबीन में जुट गई।
Next Story