बिहार
Bihar News: खगड़िया में पोखर में डूबने से 2 युवकों की मौत
Bharti Sahu 2
29 July 2024 8:28 AM IST

x
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर शनिवार को पोखर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता पंचायत की है। मृतकों की पहचान बछौता पंचायत निवासी बिंदेश्वरी साह के पुत्र प्रभाकर कुमार (20) और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास पंचायत निवासी इंदल साह के पुत्र सूरज कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सूरज और प्रभाकर भिरयाही पोखर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों का पैर पानी में फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से गांव में मातम की स्थिति है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
TagsBiharखगड़ियाडूबनेयुवकोंमौत BiharKhagariadrowningyouthsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





