बिहार

Bihar : ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नई नवेली दुल्हन,

Dolly
29 Jun 2025 5:44 PM IST
Bihar : ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नई नवेली दुल्हन,
x
Bihar बिहार : बिहार के दरभंगा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन आंचल कुमारी ट्रेन से लापता हो गई है। वह अपने पति सुमित कुमार के साथ अपने बीमार पिता को देखने आ रही थी।
यह घटना हावड़ा जयनगर ट्रेन में हुई। आंचल समस्तीपुर स्टेशन के पास बाथरूम जाने के बाद गायब हो गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सुमित ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई। सुमित और आंचल बेगूसराय जिले के तेघरा स्टेशन रोड के रहने वाले हैं।
आंचल के पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह अपने पिता को देखने के लिए दरभंगा आ रही थी। सुमित ने बताया कि उनकी शादी 40 दिन पहले ही हुई थी। उनकी शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। वे बेगूसराय से फारबिसगंज बारात लेकर गए थे। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। सुमित ने बताया कि इस बीच ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन पहुंच गई। उन्होंने पूरी बोगी में उसे खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
फिलहाल सुमित ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। उसने कहा कि मैं अब वापस अपने घर तेघड़ा लौट रहा हूं। जब उससे पूछा गया कि क्या ससुराल वाले सहयोग कर रहे हैं, तो उसने कहा कि अभी तक सब लोग खोजने में लगे हैं। समित ने कहा कि मिलने के बाद ही कोई जानकारी मिल पाएगी कि वह कहां है और किस स्थिति में है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ क्या हुआ और कहां है।
Next Story