बिहार
Bihar MLC Elections: एमएलसी चुनावों का एलान, चार अप्रैल को होगा मतदान
Deepa Sahu
2 March 2022 6:07 PM IST

x
बिहार में एमएलसी चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है।
बिहार में एमएलसी चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। राज्य में चार अप्रैल को एमएलसी चुनाव होंगे और सात अप्रैल को इसके नतीजे घोषित होंगे। दरअसल, बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है।
भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
इससे पहले एएनडीए ने गठबंधन का एलान कर दिया था। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया था कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी।
राजद ने 21 प्रत्याशियों का एलान किया
वहीं, राजद ने भाजपा के सवर्ण वोटों को साधने के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव के 24 सीटों में से 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस बार एक चौथाई सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी को उतारा गया है।
Next Story





