बिहार

बिहार : लापता छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत

Admin2
21 July 2022 8:13 AM GMT
बिहार : लापता छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत
x
हत्या की आशंका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां स्थित बुआ के घर से लापता छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी‌। उसका शव बुधवार की शाम हवाई अड्डा स्थित बगीचे के समीप से बरामद किया गया। मृतक धोबहा ओपी क्षेत्र सलेमपुर गांव निवासी स्व. पंचानंद दुबे का 19 वर्षीय आकाश कुमार दुबे था। वह मुंगेर में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था और मंगलवार को अपनी बुआ के घर आया था। मंगलवार की रात करीब दस बजे से ही वह लापता था। शव मिलने की सूचना पर टाउन थाना इंचार्ज अविनाश कुमार पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके रिश्तेदार‌ के दादा कृपाशंकर दुबे ने बताया कि वह परीक्षा खत्म होने के बाद 20 दिन पूर्व वह मुंगेर से गांव आया था। उसके बाद दोस्तों के साथ दिल्ली चला गया। दो दिन पूर्व ही गांव लौटा और फिर मंगलवार को अपनी बुआ के घर मझौंवा आ गया था।

वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ रहता था। मंगलवार की शाम बुआ के घर बाइक खड़ी कर वह अपने दोस्तों के साथ चला गया। रात करीब सवा दस बजे उसकी मां ने उसे फोन किया था। तब उसने फोन पर बताया था कि वह अभी बहुत दिक्कत में है। बाद में बात करेगा। कुछ देर बाद जब उसकी मां ने उसके फोन पर दुबारा कॉल किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। बुधवार की दोपहर उन्हें फोन कर बताया कि आकाश कल रात से ही घर वापस नहीं लौटा है। उसके बाद खोजबीन शुरू की गयी। इसी बीच बुधवार की रात करीब आठ बजे उसकी शव मिलने की सूचना मिल गयी। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

source-hindustan


Next Story