
x
जनता से रिश्ता : जानकारी के मुताबिक पीड़िता की एक बहन को रजौरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह अपनी बहन को देखने अस्ताल गई थी। शाम को पीड़िता अपने भाई के साथ राजौरा में अस्पताल से लौट रही थी। तब अंधेरा हो गया था। मुफस्सिल थाना इलाके में कौवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीड़िता पर गोली चला दी। युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले लेकिन, एक गोली पीड़िता के पैर में लग गई। आनन फानन में लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की यह जानकारी दी तो पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पीड़िता से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। इस बीच भाई से पुलिस ने कुछ जानकारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच तेजी से कर रही है।
सोर्स-hindustan

Admin2
Next Story