बिहार

बिहार के मंत्री बोले, भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने को किसी भी देश पर कर सकती है हमला

Rani Sahu
17 Jan 2023 4:07 PM GMT
बिहार के मंत्री बोले, भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने को किसी भी देश पर कर सकती है हमला
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी देश पर हमला कर सकती है, ताकि जीत मिल जाए। राजद नेता ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "जब भी देश में चुनाव आते हैं, भाजपा सेना को हमले की अनुमति देती है। इस बार चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी देश पर हमला कर सकती है।"
उनका यह बयान मीडियाकर्मियों के इस सवाल पर आया है कि क्या भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा काम करेगी? यह दावा करते हुए कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा, उन्होंने संकेत दिया, "भाजपा ने 2019 में पुलवामा हमला होने दिया।"
यादव ने कहा, "भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। पिछली बार पुलवामा हमला हुआ था और इस बार भाजपा किसी भी देश पर हमला करेगी।"
सुरेंद्र यादव के बयान ने उनकी पार्टी के कई नेताओं और मंत्रियों के एक के बाद एक विवादित बयानों की कड़ी में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।
पहले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, फिर राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने सीएम की समाधान यात्रा पर सवालिया निशान लगाया था और फिर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा था कि 'राम चरित मानस' ने समाज में नफरत फैलाया है।
सुरेंद्र यादव के बयान के बाद भाजपा ओबीसी विंग के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा : "राजद के शस्त्रागार में कई कार्टून चरित्र हैं। लालू (राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव) दरबार के सभी हास्य कलाकार नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में प्रवेश कर चुके हैं। अगर नीतीश कुमार अपना अपमान कराना चाहते हैं तो करा सकते हैं, लेकिन उन्हें कम से कम मुख्यमंत्री पद का तो ख्याल रखना चाहिए ..।"
--आईएएनएस
Next Story