बिहार

Bihar : विधवा भाभी से शादी करने पर मिली मौत; पेड़ से झूलती मिली लाश

Tara Tandi
11 Aug 2024 10:52 AM IST
Bihar : विधवा भाभी से शादी करने पर मिली मौत; पेड़ से झूलती मिली लाश
x
Bihar बिहार: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव में पेड़ से झूलती हुई युवक की लाश मिली है। परिजनों ने युवक के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव निवासी संतर लाल महतो का 30 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश कुमार महतो
बताया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। इसी बीच ससुराल वालों ने पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा तथा इसकी सूचना को पुलिस दी। राम प्रवेश की शादी आठ साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहनी गांव निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री नीतू देवी से हुयी थी। विधवा भाभी से शादी के बाद से राम प्रवेश के घर वाले उसके दुश्मन बन गए थे।
घरवाले बोले- खुद ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
ससुराल वालों का कहना है कि राम प्रवेश दो दिन पहले ही नेपाल से अपने घर साईन आया था। वह नेपाल में रह कर काम करता था और अपना गुजर बसर करता था। रामप्रवेश के दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी अपने मायके में थी। और अपने घर आया था। ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि राम प्रवेश के भाई ने हत्या कर शव को गाछी में पेड़ से लटका दिया है। ससुर राजकिशोर सिंह ने बताया कि मेरे दमाद की हत्या उसके घर वालों ने ही कर दी है। वहीं राम प्रवेश के घरवालों ने बताया कि वह ससुराल में ही रहता था। उसने खुद ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या या आत्महत्या एंगल से जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
Next Story