
x
Bihar बिहार : बिहार में भी इस घटना की पुनरावृति हुई है। औरंगाबाद में पूजा ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर जिस निर्दयता और बेरहमी से अपने पति बिक्कू की से हत्या की, उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
औरंगाबाद के दाउदनगर के लाला अमौना गांव की रहने वाली पूजा दवा लाने के नाम पर अपने पति बिक्कू को धोखे से गयाजी ले गई। इसके बाद उसने अपने प्रेमी रफीगंज के करमा मसूद गांव निवासी कमलेश यादव के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को तब अंजाम दिया, जब वह पति के साथ लौट रही थी। रास्ते में उसने उसी स्कोर्पियो से रौंदकर ड्राइवर बने प्रेमी से हत्या करवा दी। वाहन से कुचल कर हत्या करने का उसके प्रेमी ने बेहद सटीक बहाना बनाया।
प्रेमी ने सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ा कर बिक्कू को कहा कि लगता है गाड़ी के पिछले टायर में चोर लीक है, हवा कम लग रहा है, जरा नीचे उतर कर गाड़ी के अंदर झांक कर देखिए। चूंकि गाड़ी पहले से ही स्टार्ट थी। लिहाजा बिक्कू ने जैसे ही गाड़ी के नीचे टायर के पास जैसे ही अपना सिर घुसेड़ा, वैसे ही उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिससे बिक्कू जख्मी होकर सड़क पर छटपटाने लगा।
इसके बाद प्रेमी ने गाड़ी को आगे-पीछे कर बिक्कू को तबतक कुचला, जबतक कि उसकी मौके पर ही मौत नही हो गई। निर्दयता की हद यह कि पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिए जाने के दौरान पूजा स्कोर्पियो वाहन में बैठी रह कर पति की मौत का तमाशा देख रही। घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद दोनों वापस चले आए।
Tagsड्राइवरपतिगाड़ीकुचलdriverhusbandcarcrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





