बिहार

Bihar: अपाचे बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने दुल्हन की गला घोंटकर की हत्या

Bharti Sahu 2
23 July 2024 6:44 AM GMT
Bihar: अपाचे बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने दुल्हन की गला घोंटकर की हत्या
x
Bihar बिहार: बिहार के औरंगाबाद में एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी में होंडा साइन बाइक दहेज में दी थी, लेकिन ससुरालियों को अपाचे चाहिए थी। इस कारण शादी के 10 दिन के भीतर ही बेटी को तंग करने लगे। उसे मारने-पीटने भी लगे थे। 20 जुलाई की शाम उसे बुरी तरह पीटा गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना गोह थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव की है। हत्या को खुदकुशी का रंग देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया ताकि बाहरी वालों को लगे कि नव विवाहिता ने आत्महत्या की है।
संगीता की शादी अभी एक सप्ताह पहले 12 जुलाई को कोशडीहरा निवासी अशोक पासवान के पुत्र के साथ हिंदू-रीति रिवाज से हुई थी। शादी में उसे होंडा साइन बाइक मिली थी जबकि ससुराल वाले अपाची बाइक की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के कराई निवासी जयविंद कुमार ने बताया कि शादी में क्षमता के अनुरूप उपहार भी दिया गया था। । 16 जुलाई को वह पति के साथ मायके आई। यहां भी यह बात उठी। उसके पति को बताया गया कि स्थिति ठीक होने पर उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। 18 जुलाई को उनकी बहन पुन: ससुराल गई और वहां उस पर जुल्म जारी रहा। 20 जुलाई की शाम उसे बुरी तरह पीटा गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। रात में उसके पति ने फोन पर उसके फांसी लगा लेने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई। मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Next Story