बिहार

Bihar : घर में सो रहे पति-पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या

Jyoti Nirmalkar
10 Aug 2024 11:49 AM IST
Bihar : घर में सो रहे पति-पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या
x
बेगुसराई Begusarai :बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से कोहराम मच गया है। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। हत्यारे ने घर में सो रहे पति, पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। एक बेटे को मारने की कोशिश की जो गंभीर रूप से घायल है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के Rasidpur रसीदपुर पंचायत के चक्का वार्ड संख्या 12 की है। बछवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मृतक के घर पर आस पास के कई गांवों के लोग जुट जाने से काफी भीड़ जमा हो गई है। परिवार को लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के बछवाड़ा में सोए हुए अवस्था में Husband- Wifeपति- पत्नी और मासूम बच्ची को अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से काट दिया। बताया जाता है कि पूरा परिवार खाना कर सो गया था। देर रात उनका गला और सिर कुचल दिया गया। यह भी कहा जा रहा है कि गले को काटा गया है। घटना स्थल पर काफी खून पसरा है। बदमाशों ने मृतक के बेटे को भी मारने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक है। गांव वालों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। धारदार भारी हथियार से सिर कुचलकर उन्हें मारा गया है। घटना स्थल रसीदपुर पंचायत के चक्का वार्ड संख्या-12 में स्थित उनका घर है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में सजीवन सिंह, साल, उनकी पत्नी संजीता देवी, 32 साल और उनकी पुत्री सपना, 8 साल शामिल हैं। घायल पुत्र अंकुश की उम्र मात्र छह साल है।
Next Story