
x
Patna पटना : पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरन वर्मा के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस ने मृतका के पति राजू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन की शादी करीब सात साल पहले रीति-रिवाज के साथ नीमतल गांव निवासी राजू वर्मा से हुई थी, जो खुसरूपुर में ज्वेलरी की दुकान चलाता है।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सिमरन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष 50 हजार रुपये नकद, एक पलंग और एक बड़ा टीवी की मांग कर रहा था। शादी के समय भी डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी गई थी।
Tagsबिहारदहेजविवाहिताहत्याbihardowrymarried womanmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





