बिहार

Bihar: भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, 2 की मौत

Anurag
5 Jun 2025 7:30 AM IST
Bihar: भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, 2 की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार में भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में कल सुबह दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर वीरबन्ना गांव के निकट दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चालक जबकि दूसरा सह चालक है। सह चालक की पहचान हिमांशु कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। वह झारखंड के कोडरमा जिले का रहने वाला था। मृत चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मकई लदा ट्रक नवगछिया से बेगूसराय जा रहा था और दूसरा ट्रक खगड़िया से गिट्टी और स्टोन चिप्स लेकर पूर्णिया जा रहा था। दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
हादसे के बाद मकई लदे ट्रक का चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
Next Story