बिहार

Bihar: बड़े प्रोजेक्ट से हजारों रोजगार की उम्मीद

Saba Naaz
18 Jun 2026 3:22 PM IST
Bihar: बड़े प्रोजेक्ट से हजारों रोजगार की उम्मीद
x

बिहार:बिहार के समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास की तैयारी की जा रही है। यहां लगभग 1300 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से जिले में हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

कई प्रखंडों में होगी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, इस इंडस्ट्रियल पार्क के लिए ताजपुर, मोरवा और खानपुर प्रखंडों की जमीन का उपयोग किया जाएगा। खास तौर पर खानपुर प्रखंड में करीब 480 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की योजना है। इसके लिए लोक वित्त विभाग से अनुमति मांगी गई है।

निरीक्षण के बाद तैयार हुई योजना

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद यह योजना तैयार की गई। फिलहाल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए लगभग 47 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जो इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।

मोरवा और ताजपुर में भी संभावनाएं

अधिकारियों के अनुसार मोरवा प्रखंड में भी पर्याप्त उपयुक्त भूमि मौजूद है, जबकि ताजपुर में पहले से ही छोटे उद्योग संचालित हो रहे हैं। इन्हीं क्षेत्रों को मिलाकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है।

रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से समस्तीपुर जिले को नई पहचान मिलेगी। हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही किसानों और स्थानीय व्यवसायियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के लिए यह क्षेत्र काफी उपयुक्त माना जा रहा है।

आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद

यह परियोजना न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि जिले की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। समस्तीपुर, जो पहले से कृषि और जूट उद्योग के लिए जाना जाता है, अब औद्योगिक मानचित्र पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकता है।

Next Story