बिहार

Bihar : हरबोड़ा नदी ने ली चार मासूमों की जान, गांव में शोक का माहौल

Saba Naaz
27 Jun 2025 8:52 PM IST
Bihar : हरबोड़ा नदी ने ली चार मासूमों की जान, गांव में शोक का माहौल
x
Champaran चंपारण : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक मर्मांतक हादसा हो गया, जब हरबोड़ा नदी में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
यह हृदयविदारक घटना गोपाला ब्रह्म स्थान के पास घटी, जिससे पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चार बच्चे दोपहर के समय नदी में नहाने पहुंचे थे। खेलते-कूदते हुए वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर, स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद चारों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शवों के बाहर आते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। माताओं की चीखें, परिजनों की बेहोशी और ग्रामीणों की आंखों से बहते आंसू पूरे गांव की पीड़ा को बयां कर रहे थे। एक ही मोहल्ले से चार जनाजे उठने की तैयारी ने समूचे इलाके को गमगीन कर दिया।
Next Story