बिहार

Bihar : झाड़ियों से बरामद हुआ अधजला शव, डॉग स्क्वायड कर रहा जांच

Saba Naaz
24 Jun 2025 10:01 PM IST
Bihar : झाड़ियों से बरामद हुआ अधजला शव, डॉग स्क्वायड कर रहा जांच
x

Patna पटना : पटना पुलिस ने झाड़ी से एक महिला का अधजला शव बरामद किया है। फिलहाल लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

शव पीपला थाना क्षेत्र के बसियावा, लोदीपुर सिक्स लेन के पास से बरामद हुई है। मृतका महिला की उम्र करीब 30 वर्ष की बताई जा रही है। झाड़ी में शव मिलने की सूचना के बाद आस-पड़ोस के गांव में इस बात की खूब चर्चा हुई। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना को देखकर प्रतीत होता है कि हत्या की घटना करने के बाद महिला के शव को आग से जलाकर जल्दीबाजी में साक्ष्य को छुपाने के नियत से उसे लाकर झाड़ी में फेंक कर बदमाश फरार हो गए हैं।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पिपरा थाना क्षेत्र के बसियावा लोदीपुर सिक्स लेन के पास ग्रामीणों से पुलिस को सूचना दी कि एक अधजला हुआ महिला का शव झाड़ी के पास फेंका हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना अध्यक्ष राजकुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद मृतक का महिला के अधजला शव को बरामद किया। घटनास्थल के आसपास पुलिस ने सुराग खोजने की भी कोशिश की, लेकिन साक्ष्य के तौर पर पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिल पाया। अधजले शव के संबंध मे पिपरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला साड़ी पहनी हुई है।

और आधा से अधिक जल जाने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। वही घटना की जानकारी के बाद लोग मौके पर जुट गये, लेकिन उस भीड़ में किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। मृतक महिला के अधजला शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा बताया गया कि महिला की कहीं दूसरी जगह पर हत्या की गई है। उसके बाद साक्ष्य और पहचान छुपाने के लिए महिला के अधजले शव को झाड़ी में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। वही मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Next Story