बिहार

बिहार : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी उत्तर बिहार की सूरत

Admin2
25 Jun 2022 10:27 AM GMT
बिहार : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी उत्तर बिहार की सूरत
x

जनता से रिश्ता : बिहार को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 2025 तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 520 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए उत्तर बिहार में सर्वे का काम शुरू हो गया है। दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। यह एक्सप्रेसवे बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगा। इससे सूबे में आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी।

बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को एनएच 27 के समानांतर बनाया जा रहा है। बिहार और नेपाल के लोगों के लिए पूर्वोत्तर भारत से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड जाने में आसानी होगी। नेपाल की सीमा के पास बनने वाले इस एक्सप्रेसवे का सामरिक नजरिए से भी बड़ा महत्व है। यह एक्सप्रेसवे आबादी वाले क्षेत्रों से नहीं गुजरेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होने के चलते इसके आसपास और बीच में पेड़-पौधे होंगे। यानी कि वाहन चालकों को इसपर हरियाली नजर आएगी।

सोर्स-hindustan

Next Story