बिहार

बिहार सरकार की रिमोट लालू यादव के पास – अश्विनी चौबे

Shantanu Roy
13 Sep 2022 5:35 PM GMT
बिहार सरकार की रिमोट लालू यादव के पास – अश्विनी चौबे
x
बड़ी खबर
भागलपुर। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बीजेपी लगातार महागठबंधन पर हमलावर है। इसी क्रम में मंगलवार को भागलपुर के परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से नीतीश कुमार की सरकार नहीं है। सरकार का रिमोट कंट्रोल लालू यादव के हाथ में हैं। लालू यादव जिस दिन वो बटन दबा देंगे ये सीधे रसातल में चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को एक करने के लिए घूम रहे नीतीश कुमार के पास अब कोई नहीं आने वाला है। वह ट्विन टावर की तरह ध्वस्त हो जाएंगे।
उन्होंने कहा जब नीतीश जी के बगल में बैठा मंत्री कह रहा है हम चोरों के सरदार है। हमारे ऊपर भी सरदार हैं। कार्तिक का तो झांकी है। पूरा सरकार का त्यागपत्र अभी बाँकी है। दो बार माफी के बाद तीसरे बार कोई चांस नहीं है। अब नीतीश कुमार 16 श्रृंगार करके भी बैठ जाएंगे तो उनके पास जाने वाले नहीं है। विधवा विलाप भी कर रहे हैं। भाजपा नहीं होती तो नीतीश की क्या मुराद थी। देश चलाने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना जो देख रहे हैं। ये नहीं होने वाला है। राहुल गाँधी को लेकर उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस के युवराज आटा को लीटर से गिनते हैं। वो भारत जोड़ने के लिए नहीं परिवार बचाने के लिए काम कर रहे हैं। कॉंग्रेस की लुटिया डूब चुकी है। 145 दिनों का समय इन्होंने दिया है। 145 दिनों में कॉंग्रेस की नैया उसके सरदार डुबायेंगे। ऐसे लोगों से वो मिल रहे है जो देश के लिए वफादार नहीं है।
Next Story