
x
BIHAR बिहार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हमारी नीतियों को नकल करने में लगी है। तेजस्वी यादव ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार अब वह नहीं रहे, जो कभी पीएम मोदी की थाली खींच लेते थे। अब उन्हें उनके पैर छूने पड़ते हैं। उन्हें भाजपा ने हाईजैक कर लिया है और आज बिहार को दिल्ली से दो गुजराती चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 'बिहार अधिकार यात्रा' बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी पार्टी की नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार की आवाज है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार उनकी नीतियों और घोषणाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा, "हमने जब 5 लाख नौकरियां दीं, तब इन्हें भी रोजगार की याद आई। हमने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, डोमिसाइल नीति और पेंशन बढ़ाने की बात की, तो सरकार भी वही दोहराने लगी। ये सरकार नकलची है। तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर हर महिला को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे और गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने जनता से पूछा, "जरा दिल पर हाथ रखिए, क्या किसी थाना या ब्लॉक में बिना घूस दिए काम हो जाता है?" उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को जेल में डाला जा रहा है, जबकि पुलिस खुद शराब बिकवा रही है।
तेजस्वी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "हम बच्चों को कलम देते हैं, वे तलवार बांटते हैं। हम जोड़ने की बात करते हैं, वे तोड़ने की।" उन्होंने कहा कि पत्रकार की पिटाई पर सब चुप हैं, क्योंकि भाजपा सरकार के मंत्री गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर हमारे राज में ऐसा होता, तो अब तक जंगलराज का हल्ला मच गया होता।" तेजस्वी यादव ने जनता से 'पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई' वाली सरकार बनाने को कहा।
Tagsबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारभाजपाबिहार अधिकार यात्राबेरोजगारीमुफ्त बिजलीगैस सिलेंडरभ्रष्टाचारचुनाव 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





