बिहार

दोबारा नियुक्ति पत्र लेने के लिए बिहार सरकार के कर्मचारी रहे तैयार: संजय जायसवाल

Shantanu Roy
21 Sep 2022 6:11 PM GMT
दोबारा नियुक्ति पत्र लेने के लिए बिहार सरकार के कर्मचारी रहे तैयार: संजय जायसवाल
x
बड़ी खबर
अररिया। बिहार सरकार के सभी कर्मचारी दोबारा अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए तैयार रहे।उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद दोबारा नियुक्ति पत्र देंगे।ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आज अररिया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातें करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्णिया में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित 23 सितम्बर की जनभावना सभा की तैयारी को लेकर अररिया पहुँचे हैं और भाजपा के सांसद,विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर तैयारी की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि जिले में जनता गृह मंत्री अमित शाह की जनभावना सभा को लेकर उत्साहित हैं।वह जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे।दूसरी ओर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री 2 अगस्त को जिस राजस्व कर्मचारी को नियुक्ति पत्र बंट गया था और उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया था और ड्यूटी भी ज्वाइन कर लिए थे।उन सभी को दोबारा बुलाकर नियुक्ति पत्र बांटा गया।
उन्होंने नीतीश कुमार को बेचारे की संज्ञा देते हुए कहा कि बेचारे की मजबूरी ऐसी ऐसी हो गयी है कि दस लाख नौकरी को पूरा करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाने को मजबूर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री की जनभावना सभा है और जनता की भावना ऐसी है कि बिहार में शुद्ध भाजपा की सरकार बने।इसलिए गृह मंत्री सभा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनभावना सभा के लिए भाजपा के नेता घर-घर जाकर आमंत्रण बाटने का काम कर रहे हैं।दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उनके अध्यक्ष कार्यालय में बैठकर फरमान जारी कर रहे हैं।जनता आज जदयू के नेताओं को देखने के लिए भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में खाद की जमकर कालाबाजारी हुई है,जिसे स्वयं बिहार सरकार के कृषि मंत्री स्वीकार कर रहे हैं।जिसे स्वीकार नहीं कर रहे।सरकार बदलने के कारण खाद माफियाओं को कालाबाजारी मौका मिलने की बात उन्होंने कही।नेशनल फर्टिलाइजर्स डैशबोर्ड निर्माण को लेकर उन्होंने भारत सरकार के कृषि मंत्री मनसुख मांवड़िया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए किसानों से अनुरोध किया कि खाद की जिले में उपलब्धता के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स डैशबोर्ड पर जाकर जानकारी प्राप्त कर ले। प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विजय कुमार मंडल, विद्यासागर केशरी,जयप्रकाश यादव,जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,नारायण झा,समर सिंह,संजीव पासवान आदि मौजूद थे।
Next Story