
x
लखीसराय
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के लखीसराय में एक गर्लफ्रेंड के घर रात बिताने गए प्रेमी को सुबह के समय पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसके साथ काफी मारपीट की गई। इस बात से उसकी प्रेमिका काफी आहत हो गई और फांसी पर लटककर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, उसे तुरंत उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की को जिला अस्पताल से पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रेमी को पुलिस हिरासत में है।
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार वाले मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर गए हुए थे। इसी बीच रात में लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया था। रातभर लड़की अपने प्रेमी के साथ ही रही। प्रेमी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अरमा गांव का बताया जा रहा है। सुबह लड़की के पड़ोसी रिश्तेदार व अन्य लोगों ने जब छानबीन की तो लड़के को घर में पाया। प्रेमी को पकड़ने के बाद वहीं पर बांध लिया गया।
जब परिजन पहुंचे तो लड़की कहने लगी कि उसे लड़के के साथ जाना है। परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बीच लड़की अपने कमरे में चली गई और वहां किसी जहरीली पदार्थ का सेवन करते हुए फांसी के फंदे से लटक गई। वहां मौजूद लोगों को जब पता चला तो मिट्टी की दीवार तोड़कर लड़की को घर से बाहर निकाला और पहले तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में भर्ती कराया।
source-hindustan
Next Story





