बिहार

Bihar: रावण वध देखकर लौट रही लड़की से दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 2:50 AM GMT
Bihar:  रावण वध देखकर लौट रही लड़की से दुष्कर्म
x
Bihar: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध समारोह देखकर लौट रही एक किशोरी के साथ बाइक सवार एक परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की रात उस समय हुई जब पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर जाने के लिए मसौढ़ी के कर्पूरी चौक पर खड़ी थी। पीड़िता भगवानगंज के एक गांव की रहने वाली है। आरोपी युवक बगल के गांव का रहने वाला बताया जाता है। रविवार की शाम पीड़िता अपने परिजनों के साथ मसौढ़ी थाने पहुंची और दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बगल के गांव का एक युवक बाइक से आया और उसे घर छोड़ देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
रास्ते में सुनसान जगह पर उसने बाइक रोकी और पिस्तौल दिखाकर छोटी बहन के हाथ-पैर बांध दिए और शोर न मचाने की धमकी दी। फिर पिस्तौल के बल पर उसे एक खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण के अलावा पटना से एफ एस एल टीम बुलाकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि पीड़िता के शिकायत आलोक में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Next Story