बिहार

Bihar: पटना में तेजी से बढ़ रहा गंगा का पानी, कई घाट डूबे

Bharti Sahu 2
7 Aug 2024 1:27 AM GMT
Bihar:   पटना में तेजी से बढ़ रहा गंगा का पानी, कई घाट डूबे
x
Bihar: गांधी घाट, कंगन घाट पर सीढ़ियां डूब गई हैं। किनारे बने रैंप तक पानी चढ़ गया है। दीघा घाट पर मंगलवार सुबह जलस्तर एक मीटर बढ़कर 49.54 मीटर पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह 48.54 पर था। यह खतरे के निशान 50.45 मीटर के पास तेजी से पहुंच रहा है।गंगा सोन बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोन नदी में कोइलवर के पास जलस्तर 54.14 मीटर था जो खतरे के निशान 55.52 मीटर से एक मीटर से ज्यादा नीचे है। राहत की बात है कि जलस्तर में गिरावट हो रही है।
वहीं, पुनपुन नदी पटना के श्रीपालपुर में खतरे के निशान 50.60 मीटर से करीब एक मीटर नीचे 49.73 पर था। यहां पानी बढ़ रहा है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर संबंधित विभागों ने समुचित तैयारी की है। पटना के 20 प्रखंड बाढ़ से आंशिक एवं पूर्ण रूप से प्रभावित क्षेत्र रहे हैं। गंगा के दियारा के मनेर से मोकामा तक, मसौढ़ी, पटना सिटी में पुनपुन नदी तथा दरधा नदी के क्षेत्रों बाढ़ प्रभावित रहते हैं। बीते 2021 में 12 प्रखंडों की 55 पंचायतों के साढ़े तीन लाख लोग बाढ़ प्रभावित हुए थे।
Next Story