
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में मानसून की दस्तक के बाद से बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया है। सूबे की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, इससे लोगों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। सीमांचल में हो रही लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। कोसी और बागमती के बाद शनिवार शाम कमला बलान और ललबकिया नदी भी खतरे के निशान को पार कर गई। दूसरी गंडक और घाघरा में पानी की आवक के चलते राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
Next Story





