बिहार

Bihar: लाठी-डंडों से पीटकर दोस्त की हत्या

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 9:55 AM IST
Bihar:  लाठी-डंडों से पीटकर दोस्त की हत्या
x
Bihar: बिहार के सारण में एक दिल दहला देने वाले घटना,घटना जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अगौथर नंदा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण महतो का पुत्र जीतू महतो हरियाणा के पानीपत में रहकर अपना जीविकोपार्जन करता था। कुछ दिन पहले वह अपने गांव आया हुआ था। उसके दोस्त शनिवार की देर शाम को पार्टी करने के लिए उसे अपने साथ लेकर गए थे। जहां किसी बात पर विवाद होने पर उसके दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीट कर उसे घायल कर दिया। इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो वे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
Next Story