बिहार: पूर्व मंत्री सुधाकर का नीतीश कुमार पर वार, बोले- सीएम की नजर में सारे मंत्री चपरासी हैं

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह जो सीधी और कटाक्ष बयान देने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा सीएम की नजर में सारे मंत्री चपरासी हैं। बिहार में सभी कामों की देखरेख सीएम करते हैं। बिहार कैबिनेट के बाकी लोग सिर्फ नाम के मंत्री बने हैं।
सुधाकर सिंह ने कहा मंत्री रबर स्टंप है हर काम की देख-रेख सीएम करते हैं। जब प्रधान सचिव मंत्री के पास फाइल लाता है तो मंत्री को इसलिए बिना कुछ बोले साइन चुपचाप हस्ताक्षर इसलिए कर देना होता है ताकि हमारा हेड मास्टर कहीं गुस्सा ना हो जाए।
याद रहे ये वो ही सुधारक सिंह हैं जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं , इस लिहाज से वो चोरों के सरदार हुए। जिसके बाद जमकर बवाल मचा था और सुधारक सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सुधाकर सिंह रामगढ़ से राजद के विधायक बने वो आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं।। बेटे सुधाकर के इस्तीफे के बाद उनके पिता जगदानंद लालू प्रसाद यादव परिवार से नाराज चल रहेह हैं।
