बिहार

बिहार: फुटबॉलर को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Renuka Sahu
27 Oct 2022 5:21 AM GMT
Bihar: Footballer shot by miscreants, police engaged in investigation
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

खबर गोपालगंज की है, जहां बदमाशों ने एक फुटबॉलर को गोली मार दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खबर गोपालगंज की है, जहां बदमाशों ने एक फुटबॉलर को गोली मार दी है। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना नगर थाना के पुरानी चौक की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पुरानी चौक नोनिया टोली में अपराधियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर एक फुटबॉलर को गोली मार दी। पीड़ित युवक का नाम संतोष कुमार है। घायल शख्स को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना कल यानी बुधवार की देर रात है। नगर थाने में संतोष कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पुरानी चौक नोनिया टोली में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। संतोष कुमार सिंह के हाथ और पेट में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़े।
Next Story