बिहार

बिहार : पहले मासूम बेटी को मारा फिर खुद कर ली खुदखुशी

Admin2
24 July 2022 7:27 AM GMT
बिहार : पहले मासूम बेटी को मारा फिर खुद कर ली खुदखुशी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दो साल की मासूम पुत्री की जमीन पर पटककर जान लेने वाले पिता उमेश चौधरी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह नालंदा जिले के कसार थाना के महसौढ़ा गांव के बधार में नीम के पेड़ में उसकी लाश फंदे से झूलती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य से पता चलता है कि मृतक ने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर जान दी है। खास यह भी कि आरोपी ने उसी जगह पर जान दी है, जहां से कुछ दूरी पर उसकी पुत्री के शव को दफन किया गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुत्री की हत्या करने की आत्मग्लानि में वह फंदे से लटक गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है।
गुरुवार की रात पुत्री की ली थी जान
गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी दो साल की पुत्री सुहानी की जमीन पर पटक कर जान ले ली थी। पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। मामले में पत्नी बबीता देवी के थाने में एफआईआर करायी थी।
source-hindustan


Next Story