
x
Patna पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) के पास गुरुवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया गया है कि यह फायरिंग रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से भूलवश हुई, जिससे दो लोगों के हाथ और पैर में गोली लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पटना सेंट्रल एसपी सुश्री दीक्षा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि यह गोली गार्ड की लापरवाही से चली है। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत पीएमसीएच भेजा गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
Tagsरजिस्ट्रीऑफिसगोलीRegistryOfficeTabletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





