बिहार

Bihar firing: सुबह-सुबह गोलीबारी में एक लड़की की मौत

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 10:31 AM IST
Bihar firing:  सुबह-सुबह गोलीबारी में एक लड़की की मौत
x
Bihar firing: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बांकी गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जमीन विवाद को लेकर दो सह पट्टेदारों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक युवती की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। रामजी भगत और प्रेम भगत के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस टीम घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश कर रही है। तत्काल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम कैंप कर रही है।
Next Story