
x
काको प्रखंड क्षेत्र
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : काको प्रखंड क्षेत्र के काजी सराय बाजार के निवासी रविंद्र कुमार नामक एक किसान की बुधवार को करंट लगने से जान चली गई। उक्त व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। खबर के अनुसार उक्त किसान अपने खेत की पटवन करने के लिए गए हुए थे। जब उन्होंने मोटर पंपिंग सेट को स्टार्ट किया उसी दौरान करंट के झटके से वह बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी। आनन-फानन में कई लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां उन्होंने अंतत: दम तोड़ दिया।
source-hindustan

Admin2
Next Story