बिहार
बिहार: वैशाली में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी के पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
2 Nov 2026 10:10 AM IST

x
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में रविवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सदर थाना क्षेत्र के दिगही कला स्थित मरमला चौर में हुई इस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अपराधी की पहचान राज मंगल कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार रात कुछ अपराधी मरमला चौर में जुटने वाले हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें राज मंगल कुमार घायल हो गया।
बताया गया कि उसके साथ मौजूद अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, राज मंगल कुमार उर्फ छोटू वैशाली और समस्तीपुर जिले में लंबे समय से सक्रिय था। उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरोपी वर्ष 2025 में पुलिस को चकमा देकर समस्तीपुर कोर्ट से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
TagsEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





