
x
Bihar बिहार: गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान होगा। चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। चुनाव के पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है, उनमें एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
एनडीए की बात करें तो भाजपा के 48 प्रत्याशी, जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 73 उम्मीदवार, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के 5, माकपा के 3 और भाकपा के 5, इंडियन इंकलाब पार्टी के 3 उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 17 जिलों में मतदान होगा, जिनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं।
खास बात यह है कि इस चुनाव के पहले चरण में 14 मंत्री भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी और सुनील कुमार, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी और महेश्वर हजारी शामिल हैं, जबकि राजद नेता और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है।
इसके अलावा, इस चरण में बिहार के कई चर्चित चेहरे भी मैदान में हैं, जिनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा और सीवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसाम शहाब भी चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में लगभग 8.5 लाख चुनाव अधिकारियों को तैनात किया है। इसमें लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाएं शामिल हैं। 90,712 बीएलओ और 243 ईआरओ सहित चुनाव मशीनरी मतदाताओं के लिए फोन कॉल पर और ईसीआईनेट ऐप पर बुक-ए-कॉल टू बीएलओ सुविधा के माध्यम से उपलब्ध है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और उसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Tagsबिहार विधानसभा चुनावप्रथम चरणमतदानएनडीएमहागठबंधनराजदभाजपाजदयूलोजपाराजद नेता तेजस्वी यादवमंत्री उम्मीदवारचुनाव आयोगमतदान कर्मीसुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





