
x
Bihar बिहार। चुनाव अभियान के बीच बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की उम्मीदवार और मौजूदा विधायक ज्योति मांझी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब ज्योति मांझी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क अभियान चला रही थीं। अचानक कुछ अज्ञात लोग भीड़ में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में मांझी को चोटें आईं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल मच गई है। भाजपा नेताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं हम पार्टी के प्रदेश नेताओं ने कहा है कि विपक्ष लोकतांत्रिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।
उधर, बुधवार को रोहतास जिले के तिलौथू में भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के रोड शो के दौरान भी बवाल मच गया। बताया गया कि जैसे ही पवन सिंह का काफिला बाजार क्षेत्र में पहुंचा, कुछ लोगों ने ‘पवन सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। सूत्रों के मुताबिक, ये नारे राजद समर्थकों द्वारा लगाए गए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।
पवन सिंह इन दिनों राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह सासाराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। गौरतलब है कि गया और रोहतास दोनों जिले दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं, जहां वोटिंग 11 नवंबर को होनी है। इन घटनाओं के बाद वहां का माहौल और भी सतर्क और संवेदनशील हो गया है।
Tagsज्योति मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चापवन सिंहचुनाव प्रचारहमलारोड शो हंगामाबिहार चुनाव 2025गयारोहताससासारामउपेंद्र कुशवाहाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





