
x
Patna पटना। बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। मंत्री चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह बिहार की जनता के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का क्षण है। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान भी शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इसके लिए हम सरकार की ओर से बिहार के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंदिर जाकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और अंत में पीर शाह की मजार पर जाकर प्रदेश में अमन-चैन और जनता के उज्जवल भविष्य की कामना की। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जनता में यह जिज्ञासा रही कि मुख्यमंत्री चुनाव परिणाम से पहले देवालयों का रुख क्यों कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा राज्य में शांति और सफल चुनाव प्रक्रिया के प्रति उनका आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के शुरुआती चरण में महागठबंधन द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों से माहौल में विवाद की स्थिति बनने लगी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखा। नई मतदाता सूची का प्रकाशन और दोनों चरणों का सफल आयोजन आयोग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Tagsबिहार चुनाव 2025मतदानशांतिपूर्ण चुनावदो चरणमंत्री विजय कुमार चौधरीमुख्यमंत्री नीतीश कुमारहनुमान मंदिरगुरुद्वारापीर शाह मजारमतगणनाचुनाव आयोगवोटर सूचीमहागठबंधनचुनाव परिणाम14 नवंबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





