बिहार

बिहार चुनाव 2025: बेलसंड विधानसभा सीट पर सियासी जंग तेज

SHIDDHANT
6 Sept 2025 10:08 PM IST
बिहार चुनाव 2025: बेलसंड विधानसभा सीट पर सियासी जंग तेज
x
BUHAR बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीतामढ़ी जिले की बेलसंड विधानसभा सीट इस बार भी सियासी जंग का अहम केंद्र बनने जा रही है। 2020 के चुनाव में राजद के संजय कुमार गुप्ता ने जदयू की सुनिता सिंह चौहान को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इससे पहले 2015 में सुनिता सिंह ने जीत दर्ज की थी। यह सीट लगातार राजद और जदयू के बीच सीधी टक्कर का मैदान रही है। बेलसंड ग्रामीण क्षेत्र है, जहां की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। धान, गेहूं, मक्का और दालें मुख्य फसलें हैं, लेकिन बाढ़ और सिंचाई की कमी उत्पादन पर असर डालती है। डेयरी व्यवसाय, पशुपालन और मजदूरी स्थानीय आय के बड़े स्रोत हैं। पलायन भी यहां की बड़ी समस्या है।
क्षेत्र की मुख्य चुनौतियों में हर साल आने वाली कोसी नदी की बाढ़, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शिक्षा तंत्र की कमजोरी शामिल हैं। गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को मुजफ्फरपुर या पटना जाना पड़ता है। इस विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या 4.66 लाख है, जिसमें पुरुष 2.45 लाख, महिलाएं 2.21 लाख और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां 2.79 लाख मतदाता दर्ज हैं। बाढ़, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी इस बार के चुनाव में अहम मुद्दे बन सकते हैं।
Next Story