बिहार

बिहार: बुजुर्ग महिला की हत्या, पोते ने ईंट-पत्थर से ही दादी को उतरा मौत के घाट

Kajal Dubey
12 July 2022 3:09 PM GMT
बिहार: बुजुर्ग महिला की हत्या, पोते ने ईंट-पत्थर से ही दादी को उतरा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर
गया. बिहार के गया जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो आपके भी होश उड़ा देगा। गया में एक पोते ने ही अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी पोते का दिमागी संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी थाना इलाके के सरेन गांव का बताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है, जब मानसिक रूप से ठीक नहीं बताए जा रहे एक पोते ने अपनी दादी को ईट से कूचकर बेरहमी से मार डाला। इस घटना में अन्य दो लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
दो घायलों में से एक की हलात गंभीर
पोते के अपनी दादी पर हमले में बीच-बचाव की कोशिश कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे मगध मेडिकल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है। दूसरी ओर, पुलिस भी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story