बिहार

Bihar: ड्रिप पश्चिमी भूमि सुधार डिप्टी मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, ड्रॉप का नोटिस जारी

Rajeshwari Nishad
27 May 2025 9:50 PM IST
Bihar: ड्रिप पश्चिमी भूमि सुधार डिप्टी मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, ड्रॉप का नोटिस जारी
x
ड्रिप पश्चिमी भूमि सुधार डिप्टी मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज

Patna.पटना। मुजफ्फरपुर पश्चिमी के भूमि सुधार उप समाहर्ता धीरेन्द्र कुमार को राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रिपोर्ट के अनुसार विभाग एवं मुख्य सचिव द्वारा प्रत्येक माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारियों के साथ की जाने वाली मासिक समीक्षा के आधार पर पाया गया है कि राजस्व कार्यों के निष्पादन में वे अत्यंत शिथिल हैं तथा विभाग स्तर एवं मुख्य सचिव स्तर से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उनके कार्यकलापों में कोई सुधार नहीं हुआ है। धीरेन्द्र कुमार का यह आचरण एक वरीय पदाधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है।

उनका आचरण बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियमों का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पटना प्रमंडल निर्धारित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। लंबित सड़क परियोजनाओं के लिए शीघ्र होगा भू अर्जन सक्षम प्राधिकार का गठन दूसरी ओर राज्य में कई सड़क परियोजनाएं भू अर्जन के कारण लंबित हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकार का गठन करना है। इसके मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पथ निर्माण विभाग ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

इसमें कहा गया है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भूमि अधिग्रहण के लिए तत्काल सक्षम प्राधिकार का गठन करे, ताकि सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सके और इसके बाद तय समय के अंदर निर्माण पूरा किया जा सके। बता दें कि हाल ही में पथ निर्माण विभाग ने प्राधिकार के गठन के लिए भू-अर्जन निदेशक को पत्र भेजा है। प्राधिकार के गठन के तहत राजस्व विभाग एक नोडल पदाधिकारी की तैनाती करता है। फिर इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को दी जाती है। जिन सड़क परियोजनाओं के लिए प्राधिकार का गठन किया जाना है, उनमें से एक खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क भी है।


Next Story