
x
Bihar बिहार : वैशाली जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब वरमाला की रस्म को लेकर बाराती और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली सी परंपरागत रस्म को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि मारपीट, हंगामा और घायल होने तक की नौबत आ गई।
यह पूरी घटना पातेपुर प्रखंड के चकमीर वॉकी गांव की है, जहां समस्तीपुर के आनंदपुर मोरवा से बारात आई थी। परंपरा को लेकर शुरू हुआ विवाद, बारातियों ने दी धमकी जानकारी के अनुसार, बारात में पहुंचे कुछ लोगों ने वरमाला की रस्म कराने की जिद पकड़ ली। लेकिन वधू पक्ष ने साफ कहा कि उनके परिवार में वरमाला की परंपरा नहीं है और यह बात पहले ही तिलक समारोह के समय दूल्हे के परिवार को बता दी गई थी। इसके बावजूद बारातियों ने वरमाला के बिना शादी से इनकार की धमकी दे दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। थोड़ी देर के लिए बना रणक्षेत्र, वायरल हुआ वीडियो
हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शादी संपन्न हो गई। लेकिन विवाह स्थल का माहौल कुछ समय के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बारातियों और वधू पक्ष के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई और फिर जमकर मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस झड़प में दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए।
शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन का भाई उसे विदा कराने ससुराल पहुंचा, तो बारातियों ने उस पर भी हमला कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों को मोटरसाइकिल से उतरने तक का मौका नहीं दिया गया और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
Tagsवरमालारस्मबारातियोंवधूपक्षविवादVarmalaritualbaraatisbridepartydisputeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





