
x
Bihar बिहार: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को एकबार फिर साफ कर दिया कि राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत लोगों की कई शिकायतें लगातार आ रही हैं, लोगों की उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा में राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत आ रही शिकायतों को लेकर सुनवाई करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि सामने लोगों की बात सुनने और समझने का अवसर भी मिलता है। उसके आधार पर विभाग के पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाधान के लिए हम लोग रणनीति भी बनाते हैं। समीक्षा भी करते हैं और ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाता है।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के जनता दरबार को लेकर बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है। संघ ने कहा है कि जनता दरबार के नाम पर उपमुख्यमंत्री अफसरों को अपमानित कर रहे हैं। इधर, बताया गया कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह, सहरसा (विकास भवन के सामने) में पहली पाली में होगा, जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचलवार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी।
इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। दूसरी पाली यानी दिन के तीन बजे के बाद राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी। समीक्षा का यह कार्य मुख्यालय के अधिकारी प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व में लगातार जारी रखेंगे। इसका उद्देश्य सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान में लोगों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके।
Tagsबिहार उपमुख्यमंत्रीविजय कुमार सिन्हाराजस्व विभागभूमि सुधारसहरसा जनता दरबारशिकायत सुनवाईअंचलाधिकारीऑनलाइन राजस्व सेवाएंसमीक्षा बैठकन्याय और पारदर्शिताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





