बिहार

बिहार: मोतिहारी में युवक का शव पेड से लटका मिला, जांच जारी

Admin Delhi 1
22 March 2022 1:16 PM GMT
बिहार: मोतिहारी में युवक का शव पेड से लटका मिला, जांच जारी
x

सिटी मर्डर न्यूज़ : जिले में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर शाहनगर गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप पेड़ से लटके एक युवक का शव मंगलवार बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब कब्रिस्तान होकर खेत की ओर जा रहे थे तो पेड़ से लटके शव को देखा गया।

लोगो ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि उसकी हत्या कही और करने के बाद आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया गया है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। हरसिद्धी थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है। लेकिन मृतक के जेब से एक बिना सिम वाला मोबाइल मिला है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

Next Story