बिहार

बिहार: अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

Teja
3 Nov 2021 10:59 AM GMT
बिहार: अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
x

फाइल फोटो 

घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है

जनता से रिस्ता वेबडेसक | पटना के फुलवारीशरीफ में अपराधियों ने बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुर्गियाचक निवासी मोहम्मद अख्तर उर्फ अख्तर मुखिया के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि मृतक पशु प्रेमी था। अख्तर ने मोती और रानी नाम के दो हाथी पाल रखी थी। ग्रामीणों का कहना है कि अख्तर मुखिया को हाथियों से इतना प्रेम था कि उसने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी अपने दोनों हाथियों के नाम कर रखी है।

परिजनों के अनुसार, मोहम्मद अख्तर उर्फ अख्तर मुखिया बुधवार सुबह अपने घर नाश्ता कर रहा था। इसी क्रम में जमीन दिखाने के नाम पर कुछ लोगों ने उन्हें बुलाया। घर से कुछ दूर जाते ही अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया। दो बाइक से चार की संख्या में आए अपराधियों ने अख्तर मुखिया पर चार से पांच राउंड गोलियां उनके गर्दन में मारी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास गांव मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तब तक अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। घायल स्थिति में लोगों ने उसे पटना एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अख्तर ने पिता मोहम्मद सैयद आलम की मौत के बाद पशु प्रेम को लेकर एरावत नाम की एक संस्था का गठन किया था। उसे हाथी पालने का शौकीन था। उसके पास फिलहाल मोती और रानी नाम के दो हाथी थे। वह अपने हाथियों से इतना प्रेम था उसने अपने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी दोनों हाथियों के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। अख्तर के दो बेटे और एक बेटी भी है।

इधर, लोगों के बीच चर्चा है कि करोड़ों की संपत्ति हाथियों के नाम कर देने से उनके परिवार के कई लोग उससे नाखुश थे। यह भी बात सामने आई कि अख्तर मुखिया जमीन का कारोबार किया करता था। इसी कारोबार को लेकर कई लोगों से उनका विवाद पहले भी हुआ था। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है

इधर, घटना के संबंध में पूछे जाने पर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि दीपावली का माहौल होने के कारण गोलियों की आवाज सुनाई दी, लेकिन ऐसा लगा कि बच्चे दीपावली का पटाखा जला रहे हैं।

Next Story